
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक नहीं होंगी परीक्षाएं
Zee News
कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को स्माईल-1, स्माईल-2 और 'आओ घर से सीखें कार्यक्रम' के तहत किए गए आकलन के आधार पर पास किया जाएगा. छात्रों को 1 अप्रैल 2021 अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. इसके लिए किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी.
जयपुर: राजस्थान सरकार ने 5वीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा लिए पास करने का ऐलान कर दिया है. सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को देखते हुए सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक मौजूदा शिक्षा सत्र में कोई परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया है. छात्रों को आकलन के आधार पर पास किया जाएगा. राज्य के शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किए. इसके अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को स्माईल-1, स्माईल-2 और 'आओ घर से सीखें कार्यक्रम' के तहत किए गए आकलन के आधार पर पास किया जाएगा. छात्रों को 1 अप्रैल 2021 अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. इसके लिए किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी.More Related News
