
राजस्थान में अपराधी बेखौफ! चूरू में दिनदहाड़े 25 किलो सोने के साथ 9 लाख रुपए की लूट
Zee News
चार नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर पिस्टल लगा कर सभी स्टाफ के सदस्यों को एक शौचालय में बंद कर दिया और बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया.
Churu: चूरू में बदमाश कितने बेखौफ है इसकी बानगी आज देखने को मिली. दरअसल, दिनदहाड़े सोमवार को चूरू के व्यस्ततम इलाके के मणिपुरम फाईनेंस कंपनी के ऑफिस में चार नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, चार नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर पिस्टल लगा कर सभी स्टाफ के सदस्यों को एक शौचालय में बंद कर दिया और बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि फाईनेंस कंपनी के ऑफिस से 25 किलों सोने के साथ 9 लाख रुपए नगद लेकर चारों युवक 2 बाईकों पर फरार हो गए. वहीं, पुलिस का सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जिले में चारों ओर नाकाबंदी करवाई गई.More Related News
