
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल Kalyan Singh को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
Zee News
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को जान से मारने की धमती देते हुए युवक ने वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो पूर्व विधायक तक पहुंच गया, इसके बाद मामले में FIR दर्ज की गई है.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ने एक वीडियो के माध्यम से धमकी दी है, जो पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत तक पहुंचा फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कहा कि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पति को हाल ही में वीडियो मिला था. वीडियो में, आरोपी गौतम को अपमानजनक टिप्पणी करते और कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को जान से मारने की धमकी देते देखा जा सकता है. फर्रुखाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने बताया, 'उर्मिला राजपूत ने फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें मांग की गई कि एक एफआईआर दर्ज की जाए और व्हाट्सएप पर शेयर किए गए वीडियो की जांच की जाए, जिसमें गौतम को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को धमकी देते देखा गया है.'More Related News
