
राजस्थान और यूपी में कोविड के नए वैरिएंट कप्पा से फैली दहशत, जानिए कितना खतरनाक है 'कप्पा'
Zee News
डेल्टा की तरह कप्पा भी कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट है. इसके मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पाए गए हैं. सरकार ने कहा है कि यह कोरोना का एक आम वैरिएंट है और इसका इलाज मुमकिन है.
नई दिल्लीः कोरोना वायरस मुसलसल अपनी श्क्लें बदल रहा है. डेल्टा प्लस वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच मुल्क में अब कोरोना के कप्पा वैरिएंट सामने आए हैं. डेल्टा, डेल्टा प्लस और लैम्ब्डा के बाद अब कप्पा नाम के इस नए वैरिएंट ने जहां आम इंसान परेशान हैं वहीं डाॅक्टर और साइंसदान भी इसे लेकर फिक्र जाहिर कर रहे हैं. डेल्टा की तरह कप्पा भी कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट है. ये मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पाए गए हैं. राजस्थान के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के जरिए दिल्ली की एक लैब और पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में वैरिएंट की पहचान के लिए कोरोना के 174 सैंपल भेजे गए थे जिनमें 166 सैंपल डेल्टा वैरिएंट और पांच कप्पा वैरिएंट के पाए गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के 109 सैंपल में 107 सैंपल डेल्टा प्लस और दो सैंपल कप्पा वैरिएंट के मिले हैं. कप्पा वैरिएंट क्या है दरअसल, कप्पा वैरिएंट कोरोना वायरस के दो बदलावों से बना है. इसे बी.1.617.1 के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि कप्पा वैरिएंट कोरोना वायरस का कोई नया वैरिएंट नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कप्पा वैरिएंट भारत में ही पहली बार अक्टूबर 2020 में पहचाना गया था. कप्पा के अलावा डेल्टा वैरिएंट भी सबसे पहले भारत में मिला था.More Related News
