
राजनीति में एक्टिव हुए लालू यादव! मुलायम के साथ की 'चाय पर चर्चा'
Zee News
जमानत पर बाहर आने के बाद. RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब राजनीतिक तौर पर एक्टिव नजर आ रहे हैं. लगातार उनकी मुलाकात दिग्गजों से हो रही है. सोमवार को लालू यादव अपने पुराने समाजवादी साथी मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे. जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की. मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी बैठक के दौरान मौजूद थे. देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।खेत-खलिहान,ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों,गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है। लालू ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. खेत-खलिहान, गैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए हमारी साझा चिंताएं और लड़ाई है. आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है.’ लालू ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)More Related News
