)
राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों के चेहरे पर मुस्कान, क्या कहानी बयां करती है ये तस्वीर
Zee News
Rajnath Singh Photo viral: पाकिस्तान द्वारा भारत की पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के शुरू करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद एक बैठक हुई, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी शामिल हुए.
Rajnath Singh Photo: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारत के सशस्त्र बलों के प्रमुख नई दिल्ली में बंद कमरे में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शांत और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी शामिल हुए. यह बैठक पाकिस्तान द्वारा भारत की पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के शुरू करने के 24 घंटे से भी कम समय के अंदर हो रही थी.
