)
राजनाथ ने याद दिलाई 1971 की जीत, बोले-हम 90 हजार पाक सैनिकों के साथ जैसा चाहते वैसा व्यवहार करते लेकिन...
Zee News
राजनाथ सिंह ने आश्वासन भी दिया कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों के हित सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं रखेगी. 14 जनवरी को देश के पूर्व सैनिकों को सम्मान देने के लिए सैनिक दिवस मनाया जा रहा है.
नई दिल्ली. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस' के अवसर पर 1971 में भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध में मिली जीत को याद किया है. उन्होंने कहा-1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 90,000 से ज्यादा सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. हम उनके साथ जैसा चाहते, वैसा व्यवहार कर सकते थे, लेकिन हमारी संस्कृति और परंपरा ऐसी है कि हमने पूरी तरह से मानवीय नजरिया अपनाया. उन्हें उनके देश वापस भेजा. ऐसा व्यवहार मानवता के सुनहरे अध्यायों में से एक है.
More Related News
