
राजधानी लखनऊ में कल होगा "आप" का महिला प्रकोष्ठ सम्मेलन, बड़ी संख्या में जुटेंगी महिलाएं
Zee News
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में माताओं और बहनों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों सहित उनके हक और हुकूक के लिए लगातार आवाज उठा रही आम आदमी पार्टी की महिला विंग शनिवार को गांधी भवन में प्रादेशिक महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है. महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष नीलम यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए पूरी तैयारी की गई है.
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान सांसद संजय सिंह दोपहर 2.00 गांधी भवन में मीडिया से बातचीत भी करेंगे. प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी की महिला विंग आधी आबादी के हित में कई योजनाओं पर चर्चा करेंगी.
