
राजधानी दिल्ली में बढ़ सकता है लॉकडाउन, आज फैसला ले सकती केजरीवाल सरकार
Zee News
दिल्ली में कोरोना के मामलों में जरा भी कमी देखने को नहीं मिल रही है. पिछले दिनों के मुकाबले में यह अब बढ़कर 32 फीसद तक पहुंच गई है.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत भर में कोरोना के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है. इसको देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों राज्य में 6 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया था. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली सरकार लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा सकती है. सरकार के पिछले आदेश के मुताबिक सोमवार सुबह 5 बजे लॉकडाउन की मियाद खत्म हो जाएगी.More Related News
