
राकेश टिकैत को क्यों आया गुस्सा? कहा- काली स्याही से नहीं दबा सकते आवाज
Zee News
किसान नेता राकेश टिकैत ने खुद पर हुए हमले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'काली स्याही, जानलेवा हमले किसानों की आवाज को नहीं दबा सकते हैं.'
नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बेंगलुरु में उन पर स्याही फेंके जाने के बाद कहा है कि काली स्याही और घातक हमले किसानों और मजदूरों की आवाज को दबा नहीं सकते.
कर्नाटक की राजधानी के गांधी भवन में सोमवार को एक किसान संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बदमाशों ने टिकैत पर स्याही फेंक दी. पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके बाद आयोजकों और बदमाशों ने एक दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियों से हमला किया.
More Related News
