
राकेश टिकैत के बिगड़े बोल, कहा- लखीमपुर में हिंसा एक्शन का रिएक्शन
Zee News
राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि BJP कार्यकर्ताओं की हत्या को वो अपराध नहीं मानते. टिकैत का मानना है कि यह तो एक्शन के बदले का रिएक्शन है.
नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की. टिकैत के अनुसार उन लोगों ने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया.
राकेश टिकैत ने कहा, 'लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने 4 किसानों को रौंद दिया, जिसके जवाब में भाजपा के 2 कार्यकर्ता मारे गए. यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी. मैंने हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता.' इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने कहा, 'हमें लोगों की मौत पर दुख है, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हों या किसान. यह दुर्भाग्यपूर्ण था और हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा.'
