
रांची में पत्रकार की मौत पर सियासी 'महाभारत', कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा
Zee News
अपराधियों के जानलेवा हमले में घायल रांची के वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो की मौत के बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला है.
Ranchi: पिछले दिनों अपराधियों के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल रांची के वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो ने सोमवार सुबह RIMS में आखिरी सांस ली. निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर कुछ दिन पहले अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पत्रकार को RIMS में भर्ती कराया गया था, जहां 23 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद आखिरकार जिंदगी ने घुटने टेक दिए. जिंदगी और मौत से लंबे संघर्ष के बीच सोमवार को बैजनाथ महतो ने दम तोड़ दिया. रिम्स में इलाजरत पत्रकार बैजनाथ महतो जी के निधन की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल चरम पर है,इसी का परिणाम है कि आज रांची के होनहार पत्रकार बैद्यनाथ महतो को अपनी जान गंवानी पड़ी.
बैजनाथ महतो के निधन पर राजधानी रांची में पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है. वहीं पत्रकार के निधन पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी सियासी दलों की ओर से भी संवेदना जाहिर की गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा की, RIMS में इलाजरत पत्रकार बैजनाथ महतो जी के निधन की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। हम राज्य सरकार से मांग करते है कि बैद्यनाथ जी के परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दे.
