
रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर जमीन व्यवसाई को कराया मुक्त
Zee News
Ranchi News: रांची के लालपुर थाना पुलिस को जमीन व्यवस्था राजेश मुंडा (Rajesh Munda) की अपहरण की जानकारी जैसे ही मिली, उसके बाद ही पुलिस इस मामले में एक्टिव हो गई.
Ranchi: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में हुए जमीन व्यवसाई के अपहरण कांड (Kidnapping Case) मामले में 24 घंटे के अंदर रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जमीन व्यवसाय से जुड़े राजेश मुंडा को सकुशल बरामद करते हुए 6 शातिर अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार, रांची के लालपुर थाना पुलिस को जमीन व्यवस्था राजेश मुंडा (Rajesh Munda) की अपहरण की जानकारी जैसे ही मिली, उसके बाद ही पुलिस इस मामले में एक्टिव हो गई. इसके बाद एसएसपी निर्देश पर सिटी एसपी ने एक टीम का गठन किया और अपहरणकर्ताओं के गढ़ में जा पहुंची.More Related News
