
रांची कोर्ट के वकील मनोज झा की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Zee News
रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार झा हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के मुताबिक हत्या जमीन पर कब्जे के लिए हुई थी.
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार झा हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के मुताबिक हत्या जमीन पर कब्जे के लिए हुई थी. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है. हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद इस मामले में बनी SIT की टीम ने बंगाल ओडिशा सहित अन्य कई स्थानों पर छापेमारी की और 5 आरोपियों को धर दबोचा.पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनमें पुरुलिया से शकील अंसारी, सरायकेला के नोयाडीह से संजीत मांझी, तमाड़ का रड़गांव से सोनू अंसारी और रिजवान अंसारी शामिल है. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, 3 गोली, कार, मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है.More Related News
