
रांचीः 20 दिनों में कश्मीरी युवकों से दूसरी बार मारपीट, धार्मिक नारे लगाने का भी बनाया दबाव
Zee News
रांची में हुई मारपीट की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग डोरंडा थाने पहुंचे और कश्मीरी युवकों से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को पकड़ा है.
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 20 दिनों में दूसरी बार कश्मीरी युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है. इस बार डोरंडा थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचने वाले पांच-छह कश्मीरी युवकों के साथ शनिवार को लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने मारपीट की. इस घटना के विरोध में कश्मीरी युवकों और स्थानीय लोगों ने लगभग 20 मिनट तक डोरंडा में सड़क जाम कर दी.
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग डोरंडा थाने पहुंचे और कश्मीरी युवकों से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट के आरोपी तीन लोगों को पकड़ा है.
More Related News
