)
रक्षा बंधन का वो ऐतिहासिक धागा, जब एक रानी ने मुगल बादशाह को राखी भेजकर अपना भाई बनाया; लेकिन…
Zee News
Raksha Bandhan Rani Karnavati Humayun story: रक्षा बंधन एक पवित्र त्योहार है. जहां भाई की कलाईयों में बहन राखी बांधती है, और भाई सुरक्षा का वचन देता है. वहीं, एक कहानी मुगल राजा एक रानी की भी है. जब रानी ने मुगल राजा को पत्र लिखकर भाई का धर्म निभाने का आह्वान किया.
Raksha Bandhan Rani Karnavati Humayun story: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक है. यह सिर्फ एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि यह एक वादा है, एक सुरक्षा का वचन है. इस पर्व के पीछे कई कहानियां और परंपराएं जुड़ी हैं, लेकिन एक कहानी ऐसी भी है, जिसने इतिहास में भाई-बहन के रिश्ते की एक अद्भुत मिसाल पेश की. यह कहानी है चित्तौड़ की रानी कर्णावती और मुगल बादशाह हुमायूं की, जिन्होंने एक राखी के माध्यम से धर्म और राजनीतिक शत्रुता की सीमाओं को पार कर दिया. यह कहानी आज भी रक्षा बंधन के महत्व को एक नया आयाम देती है.
