
योगी सरकार 15 लाख राज्य कर्मियों को Diwali Gift देने की कर रही तैयारी, जानिए क्या मिलेगा
Zee News
पूरी उम्मीद है कि दशहरा बीतते ही राज्य सरकार वित्त विभाग को दीपावली बोनस जारी करने का आदेश दे सकती है. राज्य कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने से सरकारी खजाने पर 1000 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा (Diwali Bonus) देने की तैयारी में है. उनके लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया जा सकता है. इस साल दीपावली 4 नवंबर को है, उम्मीद है कि बोनस की राशि कर्मचारियों के अक्टूबर के वेतन में जुड़कर आए. योगी सरकार के इस कदम से राज्य के 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे. वित्त विभाग को राज्य सरकार के निर्देश का इंतजार है.
पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते राजस्व में भारी कमी आई थी, इसके बावजूद भी योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को दीपावली का बोनस दिया था. इस बार आर्थिक गतिविधियां पिछली बार के मुकाबले काफी बेहतर हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA व DR का भुगतान भी किया है, साथ ही लाखों मानदेय कर्मियों का वेतन भी बढ़ाया है.
