
योगी सरकार ने वापस लिया शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक की नियुक्ति का फैसला, 20 अप्रैल को चुनाव
Zee News
योगी सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक की नियुक्ति का फैसला वापस ले लिया है. प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण को शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद से हटा लिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक (Administrator) की नियुक्ति का फैसला वापस ले लिया है. बुधवार रात UP सरकार ने आनन-फानन में ये फैसला वापस लेते हुए प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण को शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद से हटा लिया है. शिया बोर्ड में अगले महीने चुनाव कराए जाएंगे. शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. सरकार ने यह फैसला हाईकोर्ट (High court) में चल रही शिया वक्फ बोर्ड (shia waqf board) में चुनाव संबंधी सुनवाई को देखते हुए लिया है.More Related News
