)
योगी सरकार के विधायक-मंत्रियों ने किए रामलला के दर्शन, नहीं गए सपा विधायक
Zee News
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच इस बात का खयाल रखा गया कि आम श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे.
नई दिल्ली. अयोध्या के राममंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अनुरोध पर समाजवादी पार्टी के विधायकों को छोड़कर राज्य सरकार के विधायकों और मंत्रियों ने अयोध्या जाकर रविवार को रामलला के दर्शन किए. इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम।। धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप।।
आज श्री अयोध्या धाम में उत्तर प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी, विधान परिषद के माननीय सभापति श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह जी व सम्मानित सहयोगियों के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन…
