
योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के ड्राफ्ट पर क्या बोले मुस्लिम रहनुमा?
Zee News
योगी सरकार के इस कदम को लेकर मुस्लिम रहनुमाओं के बयान भी सामने आए हैं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. विधि आयोग की तरफ से कानून को लेकर मसौदा तैयार कर लिया गया है और अब आयोग ने राज्य सरकार को भी अपनी रिपोर्ट सौप दी है. सरकार जल्द ही इसको राज्य में लागू करने की कोशिश में लगी हुई है. इस ड्राफ्ट के मुताबिक राज्य सरकार 2 से ज्यादा बच्चों वाले परिवारों की सुविधाओं में कटौती करने की तैयारी कर जा रही है. साथ ही इस कानून पर अमल करने वालों को कई सहूलात मुहैया कराएगी. योगी सरकार के इस कदम को लेकर मुस्लिम रहनुमाओं के बयान भी सामने आए हैं.More Related News
