
योगी सरकार का 'ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट' फार्मूला कामयाब, 91.40% रिकवरी रेट के साथ UP देश में नंबर वन
Zee News
मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 2 लाख 99 हजार 327 कोविड टेस्ट हुए. अब तक 4 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. सरकार की मानें तो यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना एक लाख से ज्यादा रैपिड एंटीजेन टेस्ट हो रहे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जंग में योगी आदित्यनाथ सरकार का 'ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट' का फार्मूला कामयाब होता नजर आ रहा है. कोरोना रिकवरी रेट के मामले में 91.40 फीसदी के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में राज्य में 7,336 नए कोविड केस सामने आए हैं, जबकि 19,669 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.More Related News
