)
ये है भारत है की सबसे महंगी ट्रेन, लाखों रूपए है टिकट; ठाठ-बाट देखकर चकरा जाएगा सिर!
Zee News
Maharaja Express Luxury Train: महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे लग्जरी और महंगी ट्रेनों में से एक है. इसे “चलता-फिरता 5 स्टार होटल” भी कहा जाता है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए आरामदायक कमरे, स्वादिष्ट खाना, स्पा और निजी सेवा जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यह ट्रेन भारत के पुराने और प्रसिद्ध जगहों से होकर गुजरती है, जिससे यात्रा बहुत यादगार बन जाती है.
Maharaja Express Luxury Train: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन आने के समय यह ट्रेन खूब चर्चा में रही. इस ट्रेन का सफर सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि एक लग्जरी अनुभव जैसा होता है. इसके कोच महलों जैसे लगते हैं और इनमें डीलक्स रूम, जूनियर सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी सुविधाएं होती हैं. हर कमरे में आधुनिक सुविधाएं, सुंदर डिजाइन और आराम मिलता है. ट्रेन में स्वादिष्ट भारतीय और विदेशी खाना भी मिलता है. इसके अलावा लाउंज और बड़ी खिड़कियों से सुंदर नजारा देखने को भी मिलता है. महाराजा एक्सप्रेस की यात्रा यात्रियों को भारत की संस्कृति और लग्जरी जीवन का अनुभव देती है.आइए जानते हैं ट्रेन की कीमत और रास्ते के बारे में.
