)
ये है भारत में सबसे महंगी कार, पूरे देश में सिर्फ इन दो लोगों के पास है ये लग्जरी गाड़ी
Zee News
Most Expensive Car in India: भारत में अब तक की सबसे महंगी कार की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है. यह कार खासतौर पर लग्जरी और कस्टम डिजाइन के लिए जानी जाती है. देश के चुनिंदा अमीर लोगों के पास ही यह कार है. इसका इंटीरियर, स्पेस और फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं.
Most Expensive Car in India: भारत में लग्जरी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे और रईस परिवारों के बीच महंगी और शानदार गाड़ियों का क्रेज हर दिन नया मुकाम छू रहा है. ऐसी ही एक कार है Rolls Royce Phantom VIII EWB, जो फिलहाल भारत की सबसे महंगी कार मानी जा रही है. इसकी कीमत सुनकर किसी का भी होश उड़ सकता है. आइए जानते हैं इस कार की खासियतें, इसकी कीमत और किन-किन लोगों के पास यह कार मौजूद है.
More Related News
