)
ये है भारत का सबसे पुराना क्रिकेट क्लब, 1792 से अब तक जारी है जिसकी कहानी
Zee News
भारत का सबसे पुराना क्रिकेट क्लब 1792 में कोलकाता में बना था. इसे कलकत्ता क्रिकेट क्लब कहा गया और बाद में 1965 में फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर कलकत्ता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब (CC&FC) बन गया. ईडन गार्डन्स से इसका गहरा जुड़ाव है और आज भी यह खेल की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है.
क्रिकेट भारत में अंग्रेजों के जरिए आया, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसका सबसे पुराना क्लब आज से दो सौ साल से भी ज्यादा पहले बन चुका था. साल 1792 में कोलकाता में कुछ ब्रिटिश अफसरों ने मिलकर कलकत्ता क्रिकेट क्लब शुरू किया. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही क्लब आगे चलकर भारतीय क्रिकेट की बुनियाद रखने वाला साबित होगा.
More Related News
