
ये है बनारसी नाश्ता जिसे खाने के लिए सुबह अंधेरे ही लग जाती है लोगों की भीड़, स्वाद नहीं भूल पाओगे
Zee News
काशी में आएं और कचौड़ी जलेबी नहीं चखा, मतलब की बनारसीपन के एक खास हिस्से को जीभ से जानने का मौका छोड़ दिया. खान-पान के मामले में कचौड़ी जलेबी काशी की शान है.
Taste of Kashi: भारत विविधताओं का देश है यहां हर राज्य की अपनी एक अलग सभ्यता और संस्कृति है. खान-पान के मामले में भी हर राज्य एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है. जायके के मामले में उत्तर प्रदेश कहीं भी पीछे नहीं है. लखनऊ का टुंडे कबाव हो या फिर बनारस की लस्सी-कचौड़ी, यहां एक से एक बढ़कर लजीज व्यंजन हैं. इनका स्वाद भी ऐसा होता है कि नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाए. ये भी पढ़ें-More Related News
