
ये सावधानी न बरती तो आ सकती है Corona की Third Wave, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
Zee News
दिल्ली (Delhi) में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंका को देखते हुए तैयारियां लगातार जारी हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंका को देखते हुए तैयारियां लगातार जारी हैं. सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू, बेड, ऑक्सीजन के इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ ए के सिंह राणा ने कहा कि लंबे लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली समेत देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है. अगर लोगों ने इस फेज में कोविड-19 बिहेवियर का पालन नहीं किया गया तो अपने घर में आग लगाने जैसा होगा.More Related News
