
ये पाखंड की चरमसीमा : केंद्र सरकार के खिलाफ संजय राउत के बयान पर बीजेपी का ट्वीट
NDTV India
बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया है कि केंद्र की रिपोर्ट पर संजय राउत नकली पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर दावे के लिए केस दर्ज किया जाना चाहिए. इस बयान ने MVA सरकार और शिवसेना की बेशर्म राजनीति को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
संसद में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण कुमार द्वारा ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं' का लिखित बयान देने के बाद सियासी हलचल तेज है. शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने इस बयान पर गहरी नाराजगी जताई है और कहा है कि ऐसे झूठे बयान देने पर सरकार के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र बीजपी ने भी ट्वीट कर प्रहार किया है.











