)
ये देश बना रहा एशिया का सबसे खतरनाक डिफेंस सिस्टम, देसी ब्रह्मोस-चीनी YJ-12 मिसाइल एक साथ तैनात; बनेगा हाइब्रिड हत्यारा
Zee News
Indonesia BrahMos and YJ-12 missile: इंडोनेशिया अपनी नौसेना के जहाजों को इन दोनों मिसाइल प्रणालियों से लैस करके अपनी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाना चाहता है. यह 'हाइब्रिड' मिसाइल शील्ड इंडोनेशिया को आस-पास के समुद्री क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा प्रदान करेगी.
Indonesia BrahMos and YJ-12 missile: भारत की मिसाइल ताकत पर पूरी दुनिया भरोसा कर रही है. इस बात का पुख्ता प्रमाण हालिया घटना है. जहां देसी ब्रह्मोस को देश ने अपने फ्रंटलाइन डिफेंस सिस्टम में शामिल कर लिया है. आईडीआरडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी एशिया के प्रमुख देश इंडोनेशिया ने अपनी समुद्री और तटीय रक्षा को मजबूत करने के लिए एक मल्टी लेवल स्ट्रेटजी अपनाई है. इसके तहत, इंडोनेशिया ने अपनी नौसेना के लिए एक शक्तिशाली 'मिसाइल अम्ब्रेला' बनाने की प्लानिंग बनाई है, जिसमें भारत की ताकतवर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और चीन की YJ-12 एंटी-शिप मिसाइल दोनों को शामिल करने की तैयारी है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
