
ये कैसा बाप! पत्नी ने खाना नहीं दिया तो गुस्साए व्यक्ति ने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला
Zee News
रायगढ़ के धनुराम मांझी का अपनी पत्नी से खाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसपर पत्नी ने उसे थोड़ा इंतजार करने को कहा. बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने गुस्सा बच्चे पर निकाल दिया.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने 9 महीने के बच्चे को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम करमई का है. घटना शनिवार की सुबह 11 बजे की बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक धनुराम मांझी का अपनी पत्नी से खाने को लेकर विवाद हुआ था. वह अपनी पत्नी से खाना मांग रहा था. जिसपर पत्नी ने उसे थोड़ा इंतजार करने को कहा. बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू होने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि धनुराम ने गुस्से में पत्नी को मारने के लिए कुल्हाड़ी उठा ली और उसे मारने के लिए उसे पीछे भागा.More Related News
