
यूपी STF ने 1 लाख के इनामी को बीच रोड किया ढेर, वाराणसी समेत कई जिलों में था वांटेड
Zee News
दीपक वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुर नई बस्ती का निवासी था. वह पिछले चार-पांच साल से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. वह चिकित्सकों से रंगदारी वसूलता था. सराफा कारोबारियों में उसके नाम की दहशत हुआ करती थी.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार की दोपहर वाराणसी में हुई मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश दीपक वर्मा को ढेर कर दिया. मारा गया बदमाश बनारस सहित आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका था. चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव में एसटीएफ और बदमाश दीपक वर्मा के बीच गोलीबारी हुई जिसमें 1 लाख का इनामी मारा गया. डॉक्टरों और सराफा कारोबारियों से वसूलता था रंगदारी दीपक वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुर नई बस्ती का निवासी था. वह पिछले चार-पांच साल से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. वह चिकित्सकों से रंगदारी वसूलता था. सराफा कारोबारियों में उसके नाम की दहशत हुआ करती थी. दीपक वर्मा पर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में 23 मुकदमे दर्ज थे. यूपी एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह की टीम को बदमाश के चौबेपुर थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी.More Related News
