)
यूपी BJP की अहम बैठक, नड्डा बोले-आत्मविश्वास के साथ-साथ आत्मनियंत्रण भी रहे
Zee News
नड्डा ने दावा किया-जनता बीजेपी के साथ है. 17 राज्यों में NDA और 13 राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं और आपको जानकर खुशी होगी कि 58 प्रतिशत भूभाग पर कमल खिल रहा है
लखनऊ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें हमेशा आत्मविश्वास रखना चाहिए और उस आत्मविश्वास के साथ-साथ आत्मनियंत्रण भी लगातार बने रहना चाहिए. दरअसल यह बात उन्होंने लखनऊ में प्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही. उन्होंने कहा-कोई बाहर वाला हमें नहीं बताता, हमें खुद मालूम है कि हमें क्या करना है, इसलिए हमारा विश्वास भी न डगमगाए और हमारी चिंतन की प्रक्रिया लगातार चलती रहे, इसका हमें ध्यान रखना है.
More Related News
