
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 20 मई तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी स्कूल
Zee News
यूपी में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए 20 मई 2021 तक कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय/ सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त /कस्तूरबा विद्यालय और अन्य बोर्ड के स्कूलों में बंद.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने अब वीकेंड लॉकडाउन का समय बढ़ा दिया है. प्रदेश में अब तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा. यानी शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी के हर जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा. कोरोना के चलते योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने यूपी के कक्षा एक से आठ के सभी स्कूल 20 मई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब 20 मई 2021 तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने (Work From Home) की अनुमति होगी।More Related News
