
यूपी में WHO के मानक से 10 गुना ज्यादा टेस्टिंग, 24 घंटे में 642 नए मामले, 0.2% पॉजिटिविटी रेट
Zee News
WHO के मानक के अनुसार यूपी में रोजाना 32 हजार टेस्ट होने चाहिए थे, राज्य में रोजाना औसत 3 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में एक पॉजिटव केस पर 31 कॉन्टैक्ट सैंपल टेस्ट किए गए.
लखनऊ: 'टेस्ट, ट्रीट, ट्रैक' की नीति पर काम कर रही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना की दूसरी लहर पर तेजी से काबू पाते दिखाई दे रही है. बीते 24 घंटों के दौरान यूपी में 3.06 लाख कोरोना टेस्ट हुए, जिसमें 642 नए मामले निकलकर सामने आए हैं. जबकि 1231 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए. उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 12243 रह गई है. राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98% और पॉजिटिविटी रेट 0.2% पहुंच गया है. यूपी 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला देश का इकलौता राज्य है. यूपी में हर रोज WHO के मानक से दस गुना ज्यादा टेस्टिंग हो रही है.More Related News
