
यूपी में 7 आईपीएस अफसरों के तबादले, सभी को नई कमिश्नरी में मिली तैनाती
Zee News
निलंबन के बाद 18 फरवरी को बहाल होने वाले विक्रांत वीर को वाराणसी में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है.
पवन सेंगर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादले का दौर लगातार जारी है. योगी सरकार ने पुलिस विभाग में फिर से बड़ा फेरबदल कर दिया है. शनिवार को प्रदेश के 7 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया. इसमें हाथरस कांड के समय चर्चा में रहे आईपीएस विक्रांत वीर को भी तैनाती दी गई है. इसके अलावा अनूप सिंह, बीबी मूर्थि, सलमान ताज पाटिल, रवीना त्यागी और संजीव त्यागी का भी तबादला हुआ है. कानपुर और वाराणसी कमिश्नरी में मिली तैनाती बता दें कि पांच महीने पहले हाथरस केस के दौरान एसपी विक्रांत वीर को सस्पेंड कर दिया गया था, तब से वह प्रतीक्षारत थे. हालांकि, उन्हें 18 फरवरी को बहाल कर दिया गया था. अब विक्रांत वीर को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती की गयी है.More Related News
