
यूपी में सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के प्रस्तावक के घर चला बुलडोजर, प्रशासन पर लगे आरोप
NDTV India
UP Zila Panchayat Adyaksh Election: अंकिता के पति मोनू दुबे ने तोड़फोड़ का वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया है कि प्रशासन का दबाव था कि अंकिता प्रस्तावक के तौर पर अपना नाम वापस ले लें. ऐसा न करने पर यह कार्रवाई की गई.
यूपी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में पुलिस और प्रशासन पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी की ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पूजा यादव के नाम का प्रस्ताव करने वाली अंकिता दुबे के घर पर प्रशासन ने सोमवार को जेसीबी से तोड़फोड़ की. अंकिता के पति मोनू दुबे ने तोड़फोड़ का वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया है कि प्रशासन का दबाव था कि अंकिता प्रस्तावक के तौर पर अपना नाम वापस ले लें. ऐसा न करने पर यह कार्रवाई की गई.











