
यूपी में मोहर्रम पर नहीं निकाले जाएंगे जुलूस, भड़के मौलाना कल्बे जवाद, बताया बगदादी फरमान
Zee News
यूपी में मुहर्रम पर जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है. मोहर्रम गाइडलाइन में ये निर्देश दिए गए हैं. मुहर्रम को लेकर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं. पुलिस प्रशासन के अभद्र भाषा वाले "मोहर्रम " सर्कुलर के विरोध मे मौलाना कल्बे जवाद ने पूरे प्रदेश की मुहर्रम कमेटियों को पुलिस की किसी भी मीटिंग मे शामिल ना होने का आदेश दिया है.
शुभम पांडे/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुहर्रम (Muharram) को लेकर रविवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है. (डीजीपी) मुकुल गोयल ने मातमी त्योहार मोहर्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है. निर्देश में कहा गया है कि 19 अगस्त को मोहर्रम पर कोई जुलूस या ताजिया नहीं निकाला जा सकेगा. वहीं, इस सर्कुलर के एक हिस्से की भाषा को लेकर शिया समुदाय में नाराजगी है. सर्कुलर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल-शिया धर्मगुरू शिया धर्मगुरु का आरोप है कि सर्कुलर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. शिया धर्मगुरुओं का कहना है कि सर्कुलर में पुलिस-प्रशासन ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है.More Related News
