
यूपी में महिलाओं को 40% टिकट देने के ऐलान के साथ प्रियंका ने कहा-'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'
Zee News
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि -आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें. यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि ''महिलायें राजनीति में पूरी भागीदार होंगी.
शुभम पांडे/लखनऊ: यूपी में कई सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं. इसी सिलसिले में आज चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए कांग्रेस महासचिव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. देश एवं उत्तरप्रदेश की महिलाओं को समर्पित मेरी प्रेस वार्ता।
यूपी में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देगी कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ''आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें. यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े.'' उन्होंने कहा कि ''महिलायें राजनीति में पूरी भागीदार होंगी. एक नई शुरुआत...
