
यूपी में बोले अमित शाह- बेहद गरीब के विकास और कानून व्यवस्था को सुधारने का काम कर रही BJP
NDTV India
उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के विकास के लिए और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करती है .
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान वे कई योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. आज लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के विकास के लिए और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करती है. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में है. उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बात कही.










