
यूपी में फिर शुरू होगा CM योगी का मिशन रोजगार, 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!
Zee News
. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होने के साथ उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया है. इसके तहत दिसंबर तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश में एक बार फिर सीएम योगी का मिशन रोजगार शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होने के साथ उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया है. इसके तहत दिसंबर तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है. भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश इस साल दिसंबर तक प्रदेश में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दे दिए गए हैं. जिन विभागों में कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी उसे दोबारा शुरू करके चयनित युवाओं की नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं. आने वाले समय में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आबाकारी विभाग आदि विभागों में भर्तियां की जाएंगी.More Related News
