
यूपी में ड्रग माफिया के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, शहीद खान की संपत्ति जब्त
Zee News
पुलिस ने इसे राज्य में किसी भी ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया.
बरेली: पुलिस ने बीते कई सालों से बरेली जिले से सक्रिय एक गिरोह के नेता के रूप में पहचाने जाने वाले ग्राम प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने इसे राज्य में किसी भी ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया. पुलिस ने उसके भतीजे तैमूर खान उर्फ भोला की 16.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की भी अनुमति मांगी है.
More Related News
