
यूपी में चलेगी दूसरी वंदे भारत! जानें क्या है नया रूट, इन दो जिलों के बीच सुखद बनेगा सफर
Zee News
2nd Vande Bharat in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. दूसरी वंदे भारत ट्रेन पश्चिमी यूपी के शहर सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलेगी. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को सहारनपुर पहुंचे थे. क्षेत्र में एक और वंदे भारत के अलावा सहारनपुर से देहरादून के बीच में 81 किलोमीटर की एक नई रेल लाइन का निर्माण भी किया जाएगा.
नई दिल्ली. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बीच शुरू हुई थी. इसके बाद कई राज्यों में अलग-अलग रूटों नई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की जा चुकी हैं. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों के सफर आसानदायक बना रही है और कम समय में गंतव्य तक पहुंचा रही है. 27 जून को देश में पांच और नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होगी. इस बीच उत्तर प्रदेश में एक नई वंदे भारत ट्रेन चलने की खबरें हैं. इस ट्रेन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है.
