
यूपी में एक दिन में 82 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, लगेगा रोजगार मेला
Zee News
रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर पीएचडी तक के ग्रामीण युवा बेरोजगारों को मौका दिया जाएगा. 18 साल से 40 ,साल के युवा बेरोजगार ब्लॉकों में पहुंचकर मेले में शामिल हो सकते हैं. सेवायोजन विभाग (Sevayojan) के वेबपोर्टल से जानकारी ली जा सकती है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों में रोजगार मेला (Rozgar mela) लगाया जाएगा. सेवायोजन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से 24 मार्च को एक साथ मेला लगाया जाएगा. यूपी के सभी 822 ब्लाकों में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा.More Related News
