
यूपी में आज से मेगा वैक्सीनेशन अभियान, 20 लाख लोगों का किया जाएगा टीकाकरण
Zee News
वाराणसी में अकेले 54000 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी सीएससी और अस्पतालों में कोविड-19 का पालन कराते हुए लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है.
विशांत श्रीवास्तव/संकल्प दुबे/ वाराणसी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए राज्य में आज से मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज 20 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. 54000 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य वाराणसी में अकेले 54000 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी सीएससी और अस्पतालों में कोविड-19 का पालन कराते हुए लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है. वाराणसी में वैक्सीनेशन अभियान को लेकर काफी जागरूकता दिखाई दी.More Related News
