
यूपी में आज मेगा वैक्सीनेशन, लखनऊ में एक लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य
Zee News
हर बूथ पर लगभग 250 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा और इसके साथ ही लोगों की सहूलियत के लिए मौके पर पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा. टीका लगवाने के लिए राजधानी के तमाम केंद्रों पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. इन केंद्रों पर covishield और covaxine की डोज़ लगाई जा रही है.
विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार यानी 6 सितम्बर से कोविड 19 टीकाकरण (Mega Covid-19 Vaccination) दिवस का आयोजन किया जा रहा है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) में वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप (Mega Camp) का आयोजन किया गया. वैक्सीनेशन मेगा कैंप में 1 लाख लोगों के टीकाकरण (Vaccination) का लक्ष्य रखा गया है. जिसके तहत 160 केंद्रों पर 461 बूथ पर वहीं टीका लगाया जाएगा.More Related News
