
यूपी में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को ट्रेनिंग
Zee News
कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चल रहे पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे है. यह खास प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर आयोजित हो रहा है.
अबदुल सत्तार/झांसी: झांसी बुन्देलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चल रहे पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे है. यह खास प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर आयोजित हो रहा है. जिसके दूसरे दिन मंगलवार को अजय लल्लू कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस प्रशिक्षण शिविर में देश के अलग-अलग हिस्सों से आये नेता कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं. साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को प्रचारित करने के टिप्स दे रहे हैं.More Related News
