
यूपी: बागपत में कार में दम घुटने से चार बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर
NDTV India
खेकड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि गाड़ी में जब बच्चे खेल रहे थे तभी गाड़ी ऑटो लॉक हो गयी और इसमें नियति (आठ), वंदना (चार), अक्षय (चार) , कृष्णा (सात) और शिवांश (आठ) इसमें बंद हो गये .
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक कार में खेलते समय दम घुटने से चार बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस बच्चे को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है.पुलिस के अनुसार बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तागा गांव निवासी अनिल त्यागी की आई-20 कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें पडोस के ही रहने वाले कुछ बच्चे गाड़ी में बैठकर खेल रहे थे .











