
यूपी ने Vaccination और टेस्टिंग में बनाया रिकॉर्ड, Third Wave से निपटने की ये तैयारी
Zee News
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना पर काबू पाने के साथ ही अब यूपी सरकार तीसरी लहर को लेकर भी पहले से अलर्ट हो गई है. इसके लिए कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ कारगर रणनीति पर काम हो रहा है. हालांकि यूपी में अभी तक नए वैरिएंट के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना पर कंट्रोल के साथ वैक्सीनेशन के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है. राज्य में 26 जून तक लोगों को तीन करोड़ चार लाख 50 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं. इसके अलावा यूपी, देश में सबसे ज्यादा 5,70,85,424 नमूनों की जांच करने वाला इकलौता राज्य बन गया है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना पर काबू पाने के साथ ही अब यूपी सरकार तीसरी लहर को लेकर भी पहले से अलर्ट हो गई है. इसके लिए कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ कारगर रणनीति पर काम हो रहा है. हालांकि यूपी में अभी तक नए वैरिएंट के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है फिर भी सरकार पैनी निगाह बनाए हुए है.More Related News
