
यूपी दौरा: 5 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को लखनऊ आ रहे हैं. प्रधानमंत्री यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
मयूर शुक्ला/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूपी की जनता को रिझाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहती. मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adithyanath) तो लगातार जनता से जुड़ने के लिए प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी इस कड़ी में शामिल होने जा रहे हैं.
5 अक्टूबर को लखनऊ दौरे रहेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को लखनऊ आ रहे हैं. प्रधानमंत्री यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर आज नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि सरकार की अब तक की उपलब्धियां और आगे आने वाली योजनाओं के बारे में 5 से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम होगा जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान चुनावी रण में ताल ठोकते हुए जनता को तमाम सौगातें देंगे.
