
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में किया विस्तार, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Zee News
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने संगठन में बड़ा विस्तार किया है और 3 नए उपाध्यक्ष, 1 संगठन महामंत्री, 11 महासचिव के अलावा 28 सचिव नियुक्त किए हैं.
लखनऊ: कांग्रेस (Congress) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी के तहत पार्टी ने संगठन में बड़ा विस्तार किया है. कांग्रेस ने यूपी चुनाव को देखते हुए 3 नए उपाध्यक्ष बनाए हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने 1 संगठन महामंत्री, 11 महासचिव और 28 सचिव भी नियुक्त किए हैं. इससे पहले मार्च में कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के लिए 69 नए पदाधिकारियों की एक सूची जारी की थी.
कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि दिनेश कुमार सिंह को संगठन महामंत्री नियुक्त किया है.

Indian Navy Women Officers: भारतीय नौसेना आज के समय दुनिया में सबसे ताकतवर और खतरनाक सेनाओं में अपना नाम बनाए हुए है. नौसेना ने कई बार देश की सुरक्षा और मिशनों में बड़ी भूमिका निभाई है. दुश्मनों को जवाब देने के लिए नौसेना हमेशा तैयार रहती है. नौसेना में कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने दम पर इतिहास में नाम दर्ज कराया है.

INS Aridaman: भारतीय नौसेना जल्द ही अपनी सबसे एडवांस्ड न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन INS अरिदमन को फ्लीट में शामिल करने वाली है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि यह पनडुब्बी अब अंतिम ट्रायल्स में है. जल्दी ही ऑपरेशनल हो जाएगी. अरिहंत-क्लास की यह तीसरी SSBN सबमरीन अब तक की सबसे शक्तिशाली मानी जा रही है. जो भारत की परमाणु क्षमता को एक नए स्तर पर पहुंचाने वाली है.

36 MW Class Gas Turbine Engine: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि नौसेना अब पूरी तरह स्वदेशी 36 मेगावॉट क्लास गैस टर्बाइन इंजन, अगली पीढ़ी की डीजल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम. फुल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन तकनीक विकसित कर रही है. इनका पहला ऑपरेशनल संस्करण 2029 में नौसेना के जहाजों पर आने की उम्मीद है.

Navy Day 2025: भारत की सेनाएं मिलकर देश की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभती हैं. हर साल देश में सेनाओं के हौसले बढ़ाने के लिए दिवस मनाए जाते हैं. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस को मनाया जाता है. इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने के लिए आज से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है.

Indian Navy History: भारत में समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में नेवी बड़ी भूमिका निभाती है. आज के समय में भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में से एक है. देश की सुरक्षा में आज कत कई ऐसे मिशन हुए हैं, जिनमें इंडियन नेवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडियन नेवी की स्थापना कब हुई थी?








