
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सत्ता में आने पर करेंगे विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी
Zee News
UP Assembly Election 2022: विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा कार्ड खेला है. उन्होंने कहा कि अगर यूपी सरकार में सपा वापसी करती है तो वो गोमती रिवर फ्रंट पर विश्वकर्मा मंदिर बनवाएंगे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलशे यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. शुक्रवार को विश्वकर्मा जयन्ती के मौके पर अखिलेश यादव ने दोबारा सत्ता में आने पर विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी घोषित करने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा की वापसी होती है तो वो गोमती रिवर फ्रेंट पर भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाएंगे और विश्वकर्मा बोर्ड का गठन करेंगे.
सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बारिश से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और नुकसान हुआ. एक ही बारिश में सरकार के इंतजामों को पोल खुल गई. ज़ी मीडिया से बातचीत में उन्होंने एक बार फिर ये दावा किया कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार वापसी करेगी.
